Site icon Bhagwa Sanatan Times

पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षिका नीरजा कर्नवाल का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ऋषिकेश:(जीशान मलिक)पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून के कारगिल शहीद कैप्टन अमित सेमवाल सभागार में विद्यालय की शिक्षिका नीरजा कर्नवाल का जन्मदिन विद्यालय परिवार ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा बर्थडे केक काटकर तथा सूक्ष्म रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।अपने संबोधन में बोलते हुए विद्यालय के सम्मानित प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि नीरजा कर्नवाल एक आदर्श शिक्षिका है। और वह बच्चों के दुख- सुख में हमेशा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में वे तन मन धन से अपना सहयोग प्रदान करती है ऐसी आदर्श शिक्षिका का विद्यालय में होना हमारे लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर विजय पाल सिंह ,नरेन्द्र सिंह रावत,ललित मोहन जोशी , अनूप वशिष्ठ, सुरेश चंद्र बलोदी, माधुरी रावत, मोनिका रौतेला, सुशील सैनी , पंकज कुमार सती, मोहम्मद मुद्दसिर, दिवाकर नैथानी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, रेखा पवार, सरोज लोचन इंदु सिंह , शीला राणा, सहित समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version