Site icon Bhagwa Sanatan Times

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव

ऋषिकेश,मनन ढींगरा  21 अप्रैल 2025

सोमवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में शासन के निर्देशानुसार प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने किया। नवीन सत्र में प्रवेश लेने वाले लगभग 150 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और रेड क्रॉस जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का बौद्धिक, सामाजिक और नैतिक विकास सुनिश्चित किया जाता है। समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण भी आयोजित किए जाते हैं ताकि बच्चों का अनुभवात्मक ज्ञान भी बढ़े।

प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि विद्यालय का उद्देश्य यह है कि कोई भी छात्र आर्थिक या सामाजिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे। जरूरतमंद छात्रों की हर संभव सहायता की जाती है ताकि वे भी आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में अभिभावक संघ के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम, पार्षद रामकुमार संगर, एकांत गोयल, संध्या बिष्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, शिवप्रसाद बहुगुणा, जितेंद्र बिष्ट, जयकृत रावत, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, संजीव कुमार, भगवती जोशी, रंजन अंथवाल, धनंजय रागढ़, रमेश बुटोला, हरि सिंह, अजय कुमार, प्रवीन रावत, विवेक शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा एक आदर्श और सभ्य समाज की नींव तैयार करना रहा।

Exit mobile version