Site icon Bhagwa Sanatan Times

नगर निगम ऋषिकेश में उदीयमान खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट संपन्न

नगर निगम ऋषिकेश में उदीयमान खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट संपन्न

ऋषिकेश,मनन ढींगरा

3 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 1 से 40 तक के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों का प्रथम चरण बैटरी टेस्ट श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश के क्रीड़ा मैदान में संपन्न हुआ। इस परीक्षण में 60 बालकों ने भाग लिया और अपने बैटरी टेस्ट दिए।

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में ही अब 8 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए भी प्रथम चरण का बैटरी टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी पंकज कुमार सती, व्यायाम शिक्षक, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल वीरभद्र, ऋषिकेश ने बताया कि प्रथम चरण में चयनित खिलाड़ियों के द्वितीय चरण के बैटरी टेस्ट 8 एवं 9 अप्रैल 2025 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल, ऋषिकेश में होंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर निगम ऋषिकेश के खेल समन्वयक चंद्रपाल सिंह (रा.उ.मा.वि. पशुलोक), पंकज सती (पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल), विकास नेगी (श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज), इंदु काला (र.बा.इ.का. ऋषिकेश), मोनिका चौहान (हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज), पूनम विष्ट, प्रवीण रावत (श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज), शुभम पाल (कोच) आदि निर्णायक की भूमिका में रहे।

नगर निगम ऋषिकेश से प्रत्येक आयु वर्ग में 6-6 बालक एवं बालिकाओं का चयन जनपद स्तर के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं, उनके शिक्षक, टीम प्रभारी, व्यायाम शिक्षक एवं श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के सम्मानित शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version