ऋषिकेश:(जीशान मलिक)79 वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह द्वारा ध्वजारोहणकर राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कारगिल शहीद मनीष थापा के भाई और उनके जीजाजी को भी सम्मानित करते हुए कहा कि देश एस्से ऐसे कर्म योगियों का ऋणी रहेगा जो कि अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देते हैं हम उन शहीदों के परिवारों को भी शत-शत नमन करते हैं । कारगिल में ही हमारे ही एक विद्यालय का पुरातन छात्र शहीद कैप्टन अमित सेमवाल ने भी अपनी शहादत दी है उसके लिए भी संपूर्ण विद्यालय परिवार उनके परिवार को भी नमन करता है।लाए हैं हम तूफान से किश्ती निकाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के।यह उदगार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है तथा देश की सुरक्षा के लिए भी दिन प्रतिदिन हमारे जवान सीमाओं की सुरक्षा करते-करते अपने प्राण मां भारती की बलि बेदी पर न्योछावर कर देते हैं। हमें शहीदों की शहादत हमेशा याद रखना चाहिए।
इस कार्यक्रम का आगाज प्रभात फेरी से किया गया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय की पत्रिका चेतना का विमोचन किया गया तत्पश्चात उच्च अधिकारियों से प्राप्त संदेशों का वाचन किया गया एनसीसी कैडेट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को परेड के रूप में सलामी दी गई सूक्ष्म रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वृक्षारोपण करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य रमाशंकर विश्वकर्मा, इंजीनियर विजेंद्र कुमार ,वीरपाल सिंह रावत,नरेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, मेजर सुशील रावत मोनिका रौतेला,सुनीता पवार, माधुरी रावत, रेखा पवार, नीरजा कर्नवाल, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, अनिल भट्ट ,ललित मोहन जोशी, अनूप वशिष्ठ, विजयपाल सिंह ,ओम प्रकाश गुप्ता, हरेंद्र सिंह राणा, इंदु नेगी, विनोद पवार,मनोज शर्मा, राजेंद्र,कमलेश्वरप्रसाद,राजेश नेगी,बलबीर रावत आदि उपस्थित रहे।

