ऋषिकेश:जीशान मलिक)पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून में तंबाकू निषेध दिवस पर सीमा डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल से आए डॉक्टर की टीम द्वारा तंबाकू तथा तंबाकू से बने उत्पाद शरीर के लिए और दांतों के लिए कितना हानिकारक है।
इस विषय पर एक विशाल कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें जिसको संबोधित करते हुए विद्यालय के सम्मानित प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि तंबाकू कैंसर के साथ-साथ अनेकों महामारियों को लेकर आता है।जिस व्यक्ति की आयु भी काम हो जाती है। उसकी स्मरण शक्ति भी क्षीर्ण हो जाती है। तंबाकू निषेध दिवस पर सभी को संकल्प लेना चाहिए। कि वह आज के बाद न तो तंबाकू का सेवन करेंगे और ना ही अपने आस_पास अपने समाज में अपने परिवार में किसी को भी तंबाकू का सेवन करने के लिए प्रेरित करेंगे। बल्कि तंबाकू के सेवन करने वालों पर नम्रतापूर्वक निवेदन कर उन्हें तंबाकू का सेवन नहीं करने की अपील करेंगे।
इस अवसर पर डॉ.ज्योत्स्ना के नेतृत्व में आई टीम, विद्यालय के ललित मोहन जोशी, इंदू नेगी, सरोज लोचन, रेखा पवार,सुनीता पवार ,नरेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना,वीरपाल सिंह रावत, दिवाकर नैथानी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, सुशील सैनी, अनूप वशिष्ठ , मेजर सुशील रावत सहित अनेक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चों ने प्रतिभाग किया।

