पिरान कलियर:(जीशान मलिक) ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पिरान कलियर पुलिस ने घर से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को दिल्ली के घोंडा चौक से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चियां परिजनों की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थीं। इसराजुल पुत्र इलियास निवासी वार्ड नंबर 04 रामनगर थाना सोनबरसा जिला सीतामढ़ी बिहार, हाल नई बस्ती पिरान कलियर ने 25.05.2026 को थाने में तहरीर दी थी कि 23 मई को उसकी नाबालिग बेटी पड़ोस की नाबालिग लड़की के साथ बिना बताए घर से चली गई है। इस पर थाना कलियर में मु0अ0सं0 108/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कलियर और रुड़की क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और परिजनों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन का पीछा करते हुए 03 जून को पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और दोनों नाबालिगों को घोंडा चौक से सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ में दोनों बालिकाओं ने बताया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर वे घर से रुड़की चली गईं और वहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली पहुंच गई थीं। पुलिस की तत्परता से दोनों नाबालिग गलत हाथों में जाने से बच गईं। बरामदगी के बाद दोनों को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।अपनी बेटियों को सकुशल देखकर परिजनों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया। नाबालिग बेटी को देख मां के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। परिवार ने पुलिस की तत्पर कार्रवाई पर खुशी जताई।
“पुलिस टीम में शामिल”
1. उपनिरीक्षक विशाखा असवाल – कलियर
2. हेड कांस्टेबल 336 सोनू कुमार – कलियर
3. कांस्टेबल महिपाल, सीआईयू रुड़की
4. होमगार्ड 4029 अंकित – कलियर।

