Site icon Bhagwa Sanatan Times

मां के चेहरे पर लौटी मुस्कान: पिरान कलियर पुलिस ने 4 दिन में ढूंढ निकालीं 2 बेटियां

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। घर से बिना बताए निकलीं दो नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। बेटियों को देखकर मां के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

17 मई को फैजान आलम निवासी वार्ड-09 मुकर्रबपुर कलियर ने थाने में शिकायत दी कि 16 मई को उनकी 16 और 14 साल की दो बेटियां घर से बिना बताए चली गईं। थाना पिरान कलियर में धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित हुई। कलियर-रूड़की क्षेत्र के CCTV खंगाले गए। 20 मई को दोनों बहनों को कलियर दरगाह क्षेत्र से बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर रूड़की गईं, फिर ट्रेन से मुजफ्फरनगर चली गईं थीं। पुलिस की तत्परता से दोनों गलत हाथों में जाने से बच गईं। दोनों नाबालिग को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। परिजनों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

“पुलिस टीम में शामिल”

उ0नि0 विनोद कुमार गोला, हे0कानि0 जयप्रकाश, हो0गा0 राजेन्द्र सिंह, हो0गा0 वीरवती

Exit mobile version