पिरान कलियर:(जीशान मलिक)कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने गुमशुदगी के 16 दिन बाद 19 वर्षीय युवती चांद को हरियाणा के गुरुग्राम से सकुशल बरामद कर लिया। युवती 2 जून को कलियर स्थित अक्सा होटल से बिना बताए लापता हो गई थी।आगरा के नौबस्ता लौहामण्डी निवासी फरजाना ने 3 जून को थाना पिरान कलियर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी चांद 2 जून शाम 4 बजे अक्सा होटल से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी क्रमांक 12/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए और युवती के फोन की लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम गुरुग्राम के सिकंदरपुर पहुंची और 18 जून को चांद को सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार ने त्वरित कार्रवाई के लिए कलियर पुलिस का आभार जताया। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।
“पुलिस टीम में शामिल”
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, म0उ0नि0 विशाखा राठौर, हो0का0 सोनू कुमार।

