Site icon Bhagwa Sanatan Times

पिरान कलियर में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, 2 नकाबपोश युवक फरार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) थाना पिरान कलियर क्षेत्र में मंगलवार रात एक 17 वर्षीय किशोर पर दो नकाबपोश युवकों द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, किशोर इमाम साहब रोड स्थित निर्माणाधीन पार्क के पास कांवड़ पटरी से होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। दोनों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की और फिर किशोर की कमर के पीछे चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version