पिरान कलियर:(जीशान मलिक)थाना पिरान कलियर पर आमना पत्नी रियासत अली निवासी ईदगाह बस्ती थाना कांठ, जिला मुरादाबाद (उ0प्र0) द्वारा अपनी 04 वर्षीय पोती साबरिन पुत्री हैदर निवासी उपरोक्त के पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक पिरान में कही गुम हो जाने के संबंध में सूचना दी गई।
आपको बता दे कि इस मामले को गंभीरता से देखते हुए थाना पिरान कलियर पर मु0अ0सं0-267/2025 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पिरान कलियर पुलिस ने तीन पुलिस टीमों का गठन कर त्वरित खोजबीन के निर्देश दिए गए।गठित टीमों ने दरगाह क्षेत्र एवं आस_पास के नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला पतारसी-सुरागरसी करते हुए खोजबीन शुरू की।
पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र 12 घंटे के अन्दर गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर कलियर पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंप दिया।
जिसके बाद परिजनों द्वारा कलियर पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता पर कलियर पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।
“बरामदगी….
01 नाबालिग बालिका (साबरिन, उम्र 04 वर्ष)
“पुलिस टीम मे शामिल…
1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार
2. व0उ0नि0 बबलू चौहान
3. म0उ0नि0 विशाखा असवाल
4. हे0का0 जमशेद अली
5. हे0का0 रविन्द्र बालियान
6. हे0का0 सोनू कुमार
7. का0 भादूराम
8. का0 तेजपाल सिंह।

