Breaking
5 Jun 2026, Fri

निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार में भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिला अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान की अध्यक्षता में नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों को भली भांति समझें और उनका निर्वाहन कुशलता और संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के विभिन्न कार्यों को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण, समयबद्धता और सफलता पूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए जो जिम्मेदारी और दायित्व जिस अधिकारी को दी गई है, वह उसका पालन करें।

बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, पुलिस उपाध्यक्ष संजय चौहान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सहायक परियोजना निर्देशक उरेडा युद्धवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित नोडल और सहायक नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *