Site icon Bhagwa Sanatan Times

शिवसेना प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने गुलाबचंद दुबे की नियुक्तियों को बताया निराधार

शिवसेना प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने गुलाबचंद दुबे की नियुक्तियों को बताया निराधार

देहरादून, 31 मई 2025, अंशुल बसनेत , भगवा सनातन टाइम्स

— देहरादून प्रेस क्लब में आज शिवसेना उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने एक प्रेस वार्ता कर 25 मई को उत्तर भारत समन्वयक गुलाबचंद दुबे द्वारा प्रदेश में की गई नियुक्तियों और उनके दौरे को पूरी तरह निराधार और संगठन विरोधी करार दिया।

 

प्रजापति ने कहा कि दुबे केवल उत्तर भारत समन्वयक हैं और उनकी जिम्मेदारी सिर्फ समन्वय बनाए रखने की होती है, न कि नियुक्तियों की घोषणा करने की। उन्होंने आरोप लगाया कि दुबे ने दौरे से पहले अपने निजी सचिव से पत्र जारी करवाकर सोशल मीडिया पर उन्हें “निवर्तमान प्रदेश प्रमुख” बताया, जो एक अपमानजनक प्रयास था। हालांकि, बाद में इस पत्र को लेकर दुबे और उनके सचिव ने ग़लती स्वीकार की।

देवेंद्र प्रजापति ने यह भी कहा, “अगर कोई उत्तराखंड में निजी यात्रा पर आता है और उनके ठहरने या घुमने की व्यवस्था संगठन से बाहर के लोग करते हैं, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि वह संगठन के संविधान को ताक पर रखकर मनमानी नियुक्तियाँ करें।”

प्रजापति ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को दुबे द्वारा महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया, उनमें से एक ने पहले ही राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल को त्यागपत्र दे दिया है, दूसरे को संगठन से दूर कर दिया गया है और तीसरे की नियुक्ति की वैधता खत्म हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की जा रही है और किसी भी नियुक्ति के लिए केंद्रीय आदेश और प्रदेश प्रमुख की सहमति अनिवार्य है।

प्रेस वार्ता के अंत में प्रजापति ने बताया कि 28 मई 2025 को शिवसेना राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ही बने रहेंगे, और 25 मई को की गई सभी नियुक्तियाँ रद्द की जाती हैं। साथ ही, किसी भी मोर्चा प्रमुख की नियुक्ति प्रदेश प्रमुख की सहमति एवं केंद्रीय नियुक्ति पत्र के आधार पर ही मान्य होगी।

इस प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे प्रदेश महासचिव कुलभूषण राणा, प्रदेश उप प्रमुख सुमित सिंघल, सौरव नेगी, प्रदेश संगठन सचिव मुकेश रावत, आईटी सचिव राजकुमार प्रजापति, प्रदेश सचिव कृष्ण गुप्ता, मुकेश उपाध्याय, प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर सिंह राठौड़, प्रदेश को-सचिव सुरेंद्र चौधरी, गढ़वाल मंडल महासचिव अनिल प्रजापति, जिला सचिव हरिद्वार प्रवीन बाठला, विधानसभा प्रमुख बहादराबाद रोहित ठाकुर, जिला प्रमुख देहरादून सोनू बालाजी, जिला उप प्रमुख साहब सिंह भंडारी, जिला महासचिव नितिन रावत, जिला सचिव अजय बहुगुणा, महानगर प्रमुख कमल शर्मा, महानगर उप प्रमुख सनी मेहरा, महिला मोर्चा संयोजक कृष्णा विश्वकर्मा ,सहित दर्जनों शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

Exit mobile version