Site icon Bhagwa Sanatan Times

Eknath Shinde जन्मदिन समारोह: उत्तराखंड में शिवसेना ने धूमधाम से किया आयोजन

Eknath Shinde जन्मदिन समारोह: उत्तराखंड में शिवसेना ने धूमधाम से किया आयोजन

 

हरिद्वार, 9 फरवरी 2025 – शिवसेना के प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति के आदेशानुसार देवभूमि उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में शिवसेना पंत प्रमुख एवं लोकप्रिय हिंदूवादी नेता एकनाथ शिंदे का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में हरिद्वार स्थित प्रदेश कार्यालय में जिला इकाई द्वारा केक काटकर तथा चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर एकनाथ शिंदे को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर उपस्थित शिव सैनिकों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने कहा, “भारत में कई नेता हैं, लेकिन सच्चे हिंदूवादी नेता मात्र एक हैं, और वह हैं एकनाथ शिंदे। वह जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं, और यही असली शिवसेना की शैली है।” उन्होंने यह भी कहा कि बाला साहेब ठाकरे के विचारों के सच्चे शिव सैनिक सिर्फ एकनाथ शिंदे हैं, जिनके नेतृत्व में शिवसेना पूरे भारत में निरंतर उन्नति कर रही है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर, प्रदेश आईटी प्रभारी राजकुमार प्रजापति, जिला सचिव (हरिद्वार) प्रवीण बठला, राजकुमार सिंह, प्रमोद शर्मा, सागर पुंडीर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version