Site icon Bhagwa Sanatan Times

Shivsena का 59वां स्थापना दिवस देहरादून में धूमधाम से मनाया गया

शिवसेना का 59वां स्थापना दिवस देहरादून में धूमधाम से मनाया गया

देहरादून,अंशुल बसनेत

20 जून 2025 शिवसेना उत्तराखंड ने अपने 59वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन कर प्रदेशभर में संगठन की सक्रियता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी शिवसैनिक और पदाधिकारी देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां से एक जुलूस के रूप में डाट काली मां मंदिर पहुंचे। वहां मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई और मां से उत्तराखंड में शिवसेना के विस्तार की कामना की गई।

 

पूजा के बाद श्रद्धालुओं और आमजन को प्रसाद के रूप में फ्रूटी और बिस्किट वितरित किए गए। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन के साथ स्थापना दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

प्रदेश महासचिव कुलभूषण राणा ने कहा कि शिवसेना उत्तराखंड में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अड़सुल के मार्गदर्शन तथा राज्य प्रमुख देवेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव मुकेश रावत, जिला महासचिव नितिन रावत, जिला कार्यालय प्रभारी आशीष तमता, जिला मीडिया सचिव जितेंद्र राघव, कैंट विधानसभा प्रमुख रोहित ठाकुर, अंकुर दढ़ियाल सहित अनेक शिवसैनिकों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Exit mobile version