Site icon Bhagwa Sanatan Times

डीएम के निर्देशों का दिखने लगा असर, हरिद्वार में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन आने वाली सड़कों पर डामरीकरण और मरम्मत का कार्य दिन-रात युद्धस्तर पर चल रहा है।अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की सुरेश तोमर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर एनएच 334ए के प्रदार्था क्षेत्र में क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर पेंचवर्क और डामरीकरण किया जा रहा है। कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारी लगातार मौके पर निरीक्षण कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़कों की मरम्मत में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं।सड़कों के गड्ढामुक्त होने से स्थानीय जनता के साथ-साथ हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके क्रम में हरिद्वार जनपद में भी कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

Exit mobile version