Site icon Bhagwa Sanatan Times

“मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद त्वरित गति से सड़कों का किया जा रहा है मरम्मत कार्य,जल्द से जल्द किया जाएगा प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढों से मुक्त”

हरिद्वार:(जीशान मलिक)भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई जनपद की सड़कों का मरम्मत कार्य मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राष्ट्रीय राज मार्ग एवं लोनिवि द्वारा अपने अपने क्षेत्रों की सड़कों का मरम्मत कार्य करते हुए गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ने अवगत कराया है कि उनके डिविजन में क्षतिग्रस्त सड़कों का पेच वर्क मरमत कार्य करते हुए सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि मंगलौर- लंढ़ौरा मार्ग,खानपुर- दल्लावाला मार्ग एवं रोशनाबाद – बिहारीगढ़ मार्ग नज़दीक तेलपुरा की सड़कों का पेचवर्क (मरम्मत कार्य) पूर्ण कर लिया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के अतुल शर्मा ने अवगत कराया कि मोहनपुरी वाला , रानीपुर झाल एरिया, ज्वालापुर बाईपास एवं रुड़की लक्सर क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़को का मरम्मत कार्य तत्परता से किया जा रहा है तथा सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कई सड़कों का पेच वर्क कार्य करते हुए गड्ढा मुक्त कर लिया गया है तथा शेष सड़कों का मरम्मत कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है जिन्हें जल्दी ही पूर्ण करते हुए सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।

वहीं लोक निर्माण विभाग रुड़की द्वारा मानसून उपरांत राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग एवं अन्य जिला मार्ग पर बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्गो पर पैच मरम्मत का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है ।

राज्य मार्ग संखा68( बहादराबाद धनौरी इमलीखेड़ा) , मुख्य जिला मार्ग कोर कलियर, रुड़की (रामनगर) से इकबालपुर मार्ग, अन्य जिला मार्ग डाडा पट्टी से डाडा जलालपुर मार्ग पर पैच मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राज्य मार्ग संख्या 28 पुहाना, इकबालपुर झबरेड़ा , मुख्य जिला मार्ग पिरान कलियर से सोहलपुर होते हुए मजाहिदपुर सतीवाला मार्ग,बड़ेढ़ी राजपूताना से अलावलपुर मार्ग, भलस्वागाज से चुड़ियाला मार्ग मार्ग पर पैच मरम्मत कार्य गतिमान है। शेष कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कर दिए जाएंगे।

Exit mobile version