Breaking
18 Oct 2026, Sun

टीबी उन्मूलन के लिए स्क्रीनिंग तेज करने के डीएम ने दिए निर्देश

पिथौरागढ़:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गत सायं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन अभियान और टीकाकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने टीबी उन्मूलन अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए और लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और टीकाकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे और सभी कार्यक्रमों की नियमित निगरानी की जाए।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जे एस चुफाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *