Site icon Bhagwa Sanatan Times

ज्वालापुर विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

ज्वालापुर विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेड़ीशिकोहापुर के माजरा ग्राम गंजा माजरा से टांडा हसनगढ़ जीवा तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण करने शुक्रवार को विधायक इंजीनियर रवि बहादुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान PMGSY के एक्सईएन, एएई और ठेकेदारों समेत स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

विधायक ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता की जांच की और स्थानीय लोगों से निर्माण कार्य को लेकर जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें सड़क निर्माण में आ रही समस्याओं और शिकायतों से अवगत कराया।

विधायक रवि बहादुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्माण कार्य में कोई गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ब्रजेश सिंह, शारिक अली, सन्नी पाल, फ़शात अली, आसीस सिंह, अनुज, मोनू, सन्नीपाल, नीरज, खलील, ग्राम प्रधान महरूफ सलमानी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए अपेक्षा जताई कि क्षेत्र में हो रहे अन्य विकास कार्यों की भी इसी तरह निगरानी की जाएगी।

विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़कों से जोड़ा जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

Exit mobile version