Site icon Bhagwa Sanatan Times

विधायक रवि बहादुर ने किया 30 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास

विधायक रवि बहादुर ने किया 30 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास

हरिद्वार, 29 जून। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन सड़कों का निर्माण ग्राम बुधवशाहीद, ग्राम शहीदवाला ग्रंट, ग्राम बुग्गावाला और ग्राम हरिपुर टोगिया में किया जाएगा।

 

विधायक ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों की सड़कों को दुरुस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। “मैं जनता की समस्याओं का समाधान करने और क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हूं,” उन्होंने कहा।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलजीत सिंह, प्रधान शुभम चौहान, अशोक सैनी, संजय सैनी, मोहित चौहान, आदेश कटारिया, मुन्नीलाल, प्रधान लोकेश कुमार, डॉ. जसवंत राठौर, मिथुन राठौर, मुसर्रफ अली, शाहिद अली, बबलू भगत, रोहित, तनवीर कुरैशी, अफजल अली समेत कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version