Site icon Bhagwa Sanatan Times

विधायक रवि बहादुर ने किया 3.69 करोड़ की सड़क का शिलान्यास

विधायक रवि बहादुर ने किया 3.69 करोड़ की सड़क का शिलान्यास

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ीशिकोहपुर से फहतेपुर तक की वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क को आखिरकार राहत मिलने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस सड़क का निर्माण सीसी (सीमेंट कंक्रीट) और डामर की मिश्रित तकनीक से किया जाएगा, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहेगी। ग्रामीणों ने वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत की मांग की थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा,

“क्षेत्र का चहुँमुखी विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ना और आवागमन को सुगम बनाना हमारी प्रतिबद्धता है। मैं जनता की समस्याओं को लेकर सदैव गंभीर हूं और समाधान के लिए तत्पर हूं।”

विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की सड़कों को क्रमबद्ध रूप से दुरुस्त किया जाएगा, ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके।

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें राव रिफ़ाक़त, राव सफ़ात, शारिक अली, मेहरबान, उजेफ़, जुनैद राणा, आदिल राणा, सरफराज, गुफरान, सलमान अहमद, फेजान, राव अताउल्लाह, बाबर, सिब्बू, अलीनवाज़, साहिब महरूफ सलमानी, सागर बेनीवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य तेजी से होंगे।

Exit mobile version