Site icon Bhagwa Sanatan Times

जटवाड़ा पुल के पास राष्ट्र स्वाभिमान प्रार्थना सभा का आयोजन, विधायक रवि बहादुर ने की शिरकत

जटवाड़ा पुल के पास राष्ट्र स्वाभिमान प्रार्थना सभा का आयोजन, विधायक रवि बहादुर ने की शिरकत

हरिद्वार ,भगवा सनातन टाइम्स

18 मई 2025, ज्वालापुर:

ज्वालापुर पुल के समीप जटवाड़ा स्थित वाल्मीकि चौक पर आज राष्ट्र स्वाभिमान प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ज्वालापुर इंजीनियर रवि बहादुर शामिल हुए। उनके साथ हरिद्वार ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, चौधरी किरणपाल, अनिल भास्कर, पूनम भगत, नईम कुरैशी, हिमांशु बहुगुणा, विमल पांडे, अंकित चौहान, सागर बेनीवाल, पंकज सैनी, पुनीत पार्षद, जसवंत सैनी, जुनैद राणा, शहजाद सनव्वर, नासिर शहजाद कुरेशी, लक्ष्य चौहान, गौरव चौहान, अंकुर सैनी, मीना जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने सभा को विशेष बना दिया।

प्रार्थना सभा का उद्देश्य सामाजिक एकता, देशभक्ति और स्वाभिमान को मजबूत करना रहा। वक्ताओं ने देश के प्रति निष्ठा, समाज में समरसता और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर बल दिया।

सभा शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई और स्थानीय जनता ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Exit mobile version