Site icon Bhagwa Sanatan Times

युवा कांग्रेस की नई टीम का गढ़मीरपुर में ऐतिहासिक स्वागत; विधायक रवि बहादुर ने भाजपा पर साधा तीखा निशाना

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)उत्तराखंड युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा के संचार के साथ ही ज़मीनी स्तर पर हलचल तेज़ हो गई है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक के प्रथम हरिद्वार आगमन पर ग्राम गढ़मीरपुर में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भव्य स्वागत समारोह और तीखी राजनीतिक बयानबाजी के बीच युवा कांग्रेस ने आगामी चुनौतियों के लिए हुंकार भरी।

“ढोल-नगाड़ों से गूँजा गढ़मीरपुर”

ज्वालापुर विधानसभा के गढ़मीरपुर में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला।विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक के साथ निम्नलिखित पदाधिकारियों का भी ज़ोरदार स्वागत किया गया:सचिन चौधरी (जिलाध्यक्ष, रुड़की)।गौरव चौहान (जिलाध्यक्ष, हरिद्वार)। शहजाद (नवनियुक्त अध्यक्ष, राजपुर ब्लॉक)।इरशाद अली (ब्लॉक अध्यक्ष)।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महरूफ सलमानी ने की, जहाँ कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी नई टीम का हौसला बढ़ाया।

“विधायक रवि बहादुर का ने कहा आप सबको “बाँटने की राजनीति कर रही है भाजपा”

इस आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर सत्ताधारी दल पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा:भाजपा सरकार के पास विकास का कोई विजन नहीं है, इसलिए वह केवल पिछड़े वर्ग और आम जनता को आपस में लड़ाकर ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति कर रही है। जनता अब इनकी असलियत समझ चुकी है और युवा कांग्रेस की यह नई टीम इस विभाजनकारी राजनीति को मुँहतोड़ जवाब देगी।”

Exit mobile version