हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार को मासिक बैठक पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अधिवक्ताओं के साथ हुई सम्पन्न।तथा उनके द्वारा सम्पन्न किये जा रहे कार्य की समीक्षा मॉनिटरिंग मेन्टरिंग सनिति सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार सिमरनजीत कौर एवं जिला शासकीय अधिवक्ता दिवानी संजीव कौशल द्वारा की गई।
वर्तमान में 45 पैनल अधिवक्ताओं व लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल को माह अक्टूबर में 159 मामलों की पैरवी किये जाने हेतु नियुक्त किये गये। सभी ने लगन से पैरवी कर रहे है।सभी के कार्यों की सराहनीय करते हुए पैनल अधिवक्ताओं को बैच पहना कर किया सम्मानित।तथा उन्हे निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मासिक बैठक में उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों जैसे जेल विजिट, थाना विजिट व जागरूकता शिविर की जानकारी विस्तार से देंगे।
इस अवसर पर सिमरनजीत कौर द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का कार्य इसलिए भी उत्कृष्ट हो जाता है। कि क्योकि आप सभी ऐसे असहाय निर्धन आदि व्यक्तियों को न्याय दिलाने में जो सहायक है। जो शायद धन या उपलब्धता के अभाव में न्याय से वांछित रह जाते है।
इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता दिवानी संजीव कौशल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी अधिवक्तागण न्यायालय को न्याय तक पहुँचने में मदद करते है, हमारा कार्य व्यवसाय के साथ-साथ समाज सेवा की श्रेणी में आता है।

