Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिला कारागार हरिद्वार में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स)माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार आज ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर जिला कारागार रोशनाबाद, हरिद्वार में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव/सिविल जज, (एस.डी.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, सिमरनजीत कौर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कारागार में निरुद्ध बंदियों और एकलव्य बैरिक के बंदियों के द्वारा एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से सामाजिक न्याय दिवस के उद्देश्य का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बंदियों को कहा कि जाति, धर्म, रंग, व आर्थिक स्थिति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाने चाहिए। समाज में सभी व्यक्तियों के लिए शिक्षा, रोजगार व न्याय को पाने का समान अधिकार प्राप्त है। इसके संदर्भ में हमारे भारतीय संविधान में नागरिकों के मूल अधिकारों की व्यवस्था की गयी है।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य, जिला कारागार के चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष कुमार, मुख्य फार्मासिस्ट राकेश चंद्र गैरोला, डिप्टी जेलर प्रमोद कुमार दानू, डिप्टी एल.ए.डी.सी. रमन कुमार सैनी, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. आदिल अली, एडवोकेट सौरभ महेश्वरी, एडवोकेट अभिमन्यु, पैनल अधिवक्ता काजल सैनी सहित जेल पी.एल.वी. और लगभग 150 बंदी उपस्थित रहे।

इसके अलावा, दीप गंगा अपार्टमेंट रोशनाबाद हरिद्वार में सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति के सहयोग से लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन सचिव/सिविल जज (सीनियर डिविजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा किया गया।

Exit mobile version