Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक चौरसिया ने धनौरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में एक सेवा शिविर का किया आयोजन

हरिद्वार :(चीफ एडिटर)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले का भव्य और दिव्य नजारा देखने को मिल रहा है। सावन के पावन माह में हर दिन लाखों शिवभक्त गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। भोलेनाथ के इन भक्तों की सेवा में न सिर्फ सामाजिक संगठन बल्कि आम लोग और प्रशासन भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहे हैं।

इसी क्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता और जिला बार संघ कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य अभिषेक चौरसिया भी भक्ति भाव में लीन नजर आए। उन्होंने धनोरी रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में एक सेवा शिविर का आयोजन किया, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर पुण्य अर्जित किया।

अधिवक्ता चौरसिया ने कहा, “भगवान शिव ने मुझे इस योग्य बनाया है कि मैं उनके भक्तों की सेवा कर सकूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरी यही प्रार्थना है कि भोलेनाथ मुझे इतना सामर्थ्य दें कि मैं हर वर्ष इसी तरह शिवभक्तों की सेवा करता रहूं।”

उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सराहना की। शिव मंदिर परिसर में दिनभर रुक-रुक कर कांवड़ियों की भीड़ लगती रही, और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version