Site icon Bhagwa Sanatan Times

जयंतीपुर मीना नगर में कूड़े का अंबार बना समस्या, समाधान न मिलने पर धरने की चेतावनी

जयंतीपुर मीना नगर में कूड़े का अंबार बना समस्या, समाधान न मिलने पर धरने की चेतावनी

मुरादाबाद,आलम अंसारी , 13 जून 2025

मझोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयंतीपुर मीना नगर में खाली पड़े एक प्लॉट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यह प्लॉट अब कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पहले लोगों ने इसमें धीरे-धीरे कूड़ा डालना शुरू किया और अब वहां एक बड़ा कूड़ाघर बन चुका है। इस गंदगी से आस-पास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छर, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई बार क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। थक-हार कर लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।

 

अब आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कूड़े की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की होगी।

Exit mobile version