Site icon Bhagwa Sanatan Times

मुरादाबाद: वार्ड 69 की नल की पुलिया पर कूड़े का अंबार, नगर निगम बना अनदेखा, ग्रामीण बेहाल

वार्ड 69 की नल की पुलिया पर कूड़े का अंबार, नगर निगम बना अनदेखा, ग्रामीण बेहाल

मुरादाबाद, आलम अंसारी/फैजान खान

मुरादाबाद के वार्ड 69 स्थित नल की पुलिया इलाके में कूड़े-कचरे का अंबार लग चुका है। गंदगी से भरे इस क्षेत्र में रहना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम से शिकायत की जा चुकी है, मगर आज तक न तो कोई सफाईकर्मी आया और न ही कोई अधिकारी ने इलाके का दौरा किया। कूड़े की बदबू से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी के कारण इलाके में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि चुनावों के वक्त वादे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन बाद में कोई सुनवाई नहीं होती।

Exit mobile version