Site icon Bhagwa Sanatan Times

जनगणना 2027: तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन संपन्न

हल्द्वानी:(ज़ीशान मलिक)सर्किट हाउस, हल्द्वानी में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी और मास्टर ट्रेनर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी ने फील्ड ट्रेनरों को प्रथम चरण की गणना संबंधित जानकारी दी।

“फील्ड ट्रेनरों को निर्देश!

फील्ड ट्रेनरों को निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित जानकारी भली भांति समझ लें ताकि वे संगणकों और सुपरवाइजर को बेहतर रूप से प्रशिक्षण दे सकें।

“अपर जिलाधिकारी का संदेश…

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अहम होती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिए कि दी गई जानकारी को बेहतर रूप से समझ लें।

“प्रशिक्षण में उपस्थित…

– तहसीलदार धारी मनीषा विष्ट

– जनपद के सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी

– मास्टर ट्रेनर

– फील्ड ट्रेनर

– संबंधित विभागों के कर्मचारी।

Exit mobile version