Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, एन्यूमरेटर-सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्यभर में एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर के प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं। साथ ही स्व-गणना यानी सेल्फ एनुमेरशन को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

“कहां-कहां हुआ प्रशिक्षण… 

नगर पंचायत झबरेड़ा में अटल उत्कर्ष कन्या इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न हुआ। एफटी सौरव कुमार और सुनील कुमार पाल ने प्रशिक्षण दिया। बिरोंखाल और चौबट्टाखाल में भी बैठकें कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर पालिका परिषद मंगलौर में प्रशिक्षण का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, जबकि बीएचईएल में पहले दिन का प्रशिक्षण सफल रहा।जनगणना को प्रभावी बनाने के लिए विभागों और संस्थानों से संवाद बढ़ाया जा रहा है। उप निदेशक आर. के. बनवारी ने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की संयुक्त निदेशक साक्षी सिंह समेत अन्य अधिकारियों से भेंट कर स्व-गणना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

प्रसार भारती-दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भट्ट, उप-निदेशक कुलभूषण कुमार, क्लस्टर प्रमुख सुरेश कुमार मीना और पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव सुन्दरियाल से भी मुलाकात कर स्टाफ और आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया।राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें और इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Exit mobile version