Site icon Bhagwa Sanatan Times

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न, डिजिटल प्रक्रिया पर जोर

हरिद्वार:(जीशान मलिक) आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत विकास भवन सभागार में 12 से 14 अक्टूबर तक फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। ये ट्रेनर्स आगे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। जनसंख्या गणना का कार्य नवंबर 2026 से प्रस्तावित है, जो पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगा और निगरानी के लिए CMMS पोर्टल का उपयोग होगा।

प्रशिक्षण में निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जनगणना विकास योजनाओं का आधार है, इसलिए आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता जरूरी है। सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी निर्देशों के पालन का आश्वासन दिया।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर मो. मुस्तफा खान, उत्तम सिंह, मीना नेगी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version