Site icon Bhagwa Sanatan Times

गंगा दशहरा से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर आयुक्त ने किया हर की पैड़ी का निरीक्षण 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)आगामी गंगा दशहरा पर्व को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार ने शहर में स्वच्छता और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार, आईएएस ने अपर रोड, ब्रह्मपुरी तथा हर की पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर निगम टीम ने अपर रोड और हर की पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक मार्गों एवं घाट क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गंगा दशहरा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने संबंधित क्षेत्रों को विभिन्न जोनों में बांटकर अलग-अलग सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। नगर आयुक्त ने सभी सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित करने और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा, “गंगा दशहरा पर्व पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में स्वच्छता और व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। तीर्थ स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल तथा नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही।

Exit mobile version