Site icon Bhagwa Sanatan Times

नगर आयुक्त ने नाला एवं घाटों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, दिए निर्देश 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार द्वारा आज नगर क्षेत्र में नाला एवं घाटों की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण की शुरुआत भूपतवाला क्षेत्र में आरटीओ चौक के निकट स्थित नाले से की गई। इसके बाद निष्काम ट्रस्ट के समीप नाले की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मानसून में जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

इसके पश्चात नगर आयुक्त नंदन कुमार ने हर की पैड़ी, सुभाष घाट, बिरला घाट एवं विष्णु घाट क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि घाटों पर नियमित सफाई कार्य कराया जाए तथा अतिक्रमण हटाकर घाट क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version