Site icon Bhagwa Sanatan Times

कैफे संचालक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

 

ऋषिकेश:(मनन ढींगरा)पड़ोसी ने रची थी साजिश दोनों शूटर और जेल में बंद अपराधियों के बीच डीलिंग में शामिल था आरोपी।थाना मुनि की रेती तपोवन स्थित डेक्कन वैली में 7 मई को हुई थी हत्या,जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनि की रेती के तपोवन स्थित डेक्कन वैली में 7 मई की देर रात अपने कैफे से वापस लौट रहे रिसोर्ट स्वामी की दो आज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

गोली मारने वाले दो लोग स्कूटी में सवार होकर फरार हो गए थे। इस मामले की पूरी तफसीस करने के बाद सनसनीखेज जानकारी सामने आई है।नितिन देव की हत्या का षड्यंत्र रचने में जेल में बंद उसी का पड़ोसी शामिल था। जेल के भीतर से ही उसने योजना को अंजाम दिया।जेल में शातिर अपराधियों के जरिए उसने दो शूटर को हायर किया।

इन शूटर से बातचीत का मध्यस्थता करने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने दोनों भाड़े के हत्यारे की भी पहचान कर ली है।मृतक नितिन देव पुत्र देवराज मूल रूप से नोएडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। तपोवन स्थित डेक्कन वैली में उसका अपना पिछले 10 वर्षों से फ्लैट है ।उसका जिला भोगपुर में जीवन उत्सव में रिसोर्ट है। ऋषिकेश के वीरभद्र मार्ग आस्था पथ पर उसकी हाइट डाउट नाम से एक कैफे भी है।7 मई बुधवार की देर रात में अपने फ्लैट से लौट रहा था तो फ्लैट के पास ही दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।इसके बाद वह स्कूटी से फरार हो गया।

प्रारंभिक जांच में पूरे मामले को संपत्ति विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है पुलिस की अलग-अलग टीम में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही थी। जांच करने के बाद जो तथ्य सामने आए हैं वह यकीन चौकाने वाले हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल ने बताया कि नितिन देव की हत्या के मामले में विमलेश और विकास जयप्रकाश निवासी ग्राम सारन थाना शाहपुर जिला भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डेक्कन वैली सोसाइटी को लेकर नितिन देव का वहीं रहने वाले एक व्यक्ति विपिन नय्यर पुत्र सुरेंद्र कुमार के साथ विवाद चल रहा था समिति के वर्चस्व को लेकर यह विवाद था। विपिन नय्यर को सितंबर 2024 में कोतवाली ऋषिकेश में पोक्सो के एक मामले में जेल भेज दिया था 6 महीने जेल रहने के बाद वह जनवरी के महीने जमानत में बाहर आया था।उसे इस बात का संदेश था कि मामले में उसे नितिन देव ने फसाया है।उसे इस बात का भी यकीन हो चुका था।कि पोक्सो के मामले में संबंधित महिला को नितिन देव सहयोग कर रहा था। हत्या का सारा ताना-बाना इसी के द्वारा बुना गया।शातिर दिमाग विपिन नय्यर नितिन देव की हत्या से कुछ दिन पूर्व 24 अप्रैल को जमानत तुड़वाकर फिर जेल चला गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया जेल में उनके संबंध देहरादून रायपुर डोभाल चौक में शामिल हत्या के आरोपी रामवीर सिंह निवासी मीरापुर , मुजफ्फरनगर और मनीष पुत्र राज नारायण से हुए जेल से बाहर आने के बाद इन अपराधियों के यहां विपिन का आना-जाना हुआ। पुलिस के अनुसार विपिन ने रामवीर के साथी विमलेश विकास जयप्रकाश निवासी ग्राम शरण थाना शाहपुर जिला भोजपुर बिहार से संपर्क किया।
गिरफ्तार विमलेश ने पुलिस को बताया कि विपिन नय्यर के साथ उसकी कई बार कश्मीरी गेट दिल्ली और द्वारका मेट्रो स्टेशन दिल्ली सहित ऋषिकेश में मीटिंग हुई।उसने दो शूटर को विपिन से मिलवाया विपिन ने नितिन देव की हत्या करने पर उन्हें काफी धनराशि और मकान देने का लालच दिया। कई दिन तक नितिन देव की रेकी करने के बाद 7 में की रात इन्होंने नितिन देव की हत्या कर दी।

Exit mobile version