Site icon Bhagwa Sanatan Times

मंगलौर हत्याकांड का पासा पलटा: मृतक के दोस्त ही निकले आरोपी, 3 गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद

मंगलौर:(जीशान मलिक)”दूसरों के लिए गड्ढा खोदने वाले खुद उसी गड्ढे में गिरते हैं” – ये कहावत मंगलौर के बूढपुर जट्ट गांव में सच साबित हुई। यहां पुरानी रंजिश में फंसाने के लिए रची गई साजिश नाकाम हो गई और मृतक के दोस्त ही हत्या के आरोपी बनकर पुलिस की गिरफ्त में आ गए।आपको बता दे कि दिनांक 11.07.2026 की शाम को सूचना मिली कि ग्राम बूढपुर जट्ट में एक खेत में सौरभ पुत्र राजेन्द्र उम्र 24 वर्ष निवासी बूढपुर जट्ट को गोली लगी है। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।इस संबंध में मृतक के पिता राजेन्द्र कुमार ने कोतवाली मंगलौर में रोबिन, अनुज और प्रदुमन के खिलाफ तमंचे से गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा धारा 103(1), 351(2) BNS में दर्ज कराया। आरोप था कि इन तीनों ने गोली मारकर सौरभ की हत्या की है।

घटना उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से लगी होने के कारण SSP हरिद्वार के आदेश पर SP ग्रामीण और CO मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच में 112 पर सूचना देने वाले और चश्मदीदों के बयान विरोधाभास कर रहे थे। गहन पूछताछ में सच्चाई सामने आई।

पुलिस के अनुसार मृतक सौरभ और उसके दो साथी जो ग्राम शकरपुर थाना पुरकाजी UP के रहने वाले हैं उनका आरोपी पक्ष से पुराना झगड़ा था। 11 जुलाई को ये तीनों ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट से तमंचा लेकर बूढपुर जट्ट में झगड़े के इरादे से आए थे। इसी दौरान तमंचा चेक करते समय गोली चल गई और सौरभ को लग गई। पुलिस से बचने के लिए दोस्तों ने साजिश रची और पुराने विरोधियों रोबिन, अनुज, प्रदुमन का नाम हत्या में फंसा दिया।

“3 गिरफ्तार, तमंचा बरामद”

पुलिस ने मौके पर मौजूद 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पूरी साजिश सामने आने के बाद हत्या की धारा को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. सुमित पुत्र सुखबीर निवासी शकरपुर थाना पुरकाजी, UP

2. डिम्पल पुत्र नाहर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट, मंगलौर

3. आशीष पुत्र बिन्दर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट, मंगलौर

बरामदगी: 1 अदद 12 बोर तमंचा मय खोखा कारतूस और मृतक की पेंट

“आपराधिक इतिहास”

– सुमित: पुरकाजी में आर्म्स एक्ट और आगजनी के 2 मुकदमे

– डिम्पल: सिडकुल में धारा 401 का मुकदमा.पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, व0उ0नि0 सुखपाल सिंह मान, उ0नि0 आनन्द मेहरा और अन्य कर्मी शामिल रहे।

Exit mobile version