Site icon Bhagwa Sanatan Times

कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)कुम्भ मेला-2027 के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन ने सड़क एवं रेल यातायात से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मुहिम शुरू कर दी है। मेला अधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर), हर की पैड़ी में अधिकारियों के साथ बैठक लेकर कुम्भ क्षेत्र की सड़कों व चौराहों को सुधारने व संवारने तथा हरिद्वार और इसके निकटवर्ती सभी रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

“दिए गए निर्देश…

सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश।एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने के निर्देश।रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

“बैठक में लिए गए निर्णय…

हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग तथा हरिद्वार रिंग रोड से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।मोतीचूर क्षेत्र में स्थित पुराने मार्ग का कुम्भ मेले के दौरान उपयोग किए जाने की संभावना पर चर्चा।हरिद्वार रेलवे स्टेशन से हिल बाईपास की ओर संभावित निकास मार्ग की संभावना तलाशने के निर्देश।

Exit mobile version