हरिद्वार:(जीशान मलिक)आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शहरी विकास तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव नितेश कुमार झा ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर कुम्भ मेला क्षेत्र में प्रस्तावित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुम्भ मेला-2027 को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।
“निरीक्षण के मुख्य बिंदु…
- पंतद्वीप चमगादड़ टापू सेक्टर में ₹172.01 लाख की लागत से निर्माणाधीन अंतःस्रोत कूप का निरीक्षण।
- बैरागी कैंप में ₹526.81 लाख की लागत से 1500 के.एल. क्षमता के ओवरहेड टैंक एवं नलकूप निर्माण कार्य का निरीक्षण।
- दक्षद्वीप क्षेत्र में ₹172.01 लाख की लागत से निर्माणाधीन अंतःस्रोत कूप का निरीक्षण।
- शिवालिक नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण।
- पथरी रौ नदी पर ₹966.61 लाख की लागत से निर्माणाधीन पुल की प्रगति का निरीक्षण।
“सचिव के निर्देश…
- कुम्भ क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष बल।
- साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।
- स्थायी प्रकृति के सभी कार्य अविलंब प्रारंभ कर निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश।
- अस्थायी कार्यों से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश।
“अन्य महत्वपूर्ण बिंदु…
- – हरकी पैड़ी को जोड़ने वाले मार्गों एवं पुलों का निरीक्षण कर समुचित मरम्मत, सौंदर्यीकरण तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश
- – खुले स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं के लिए उपयुक्त स्थानों पर सुव्यवस्थित शौचालय स्थापित करने पर जोर
- – मेला नियंत्रण भवन स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर इसे और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश।
- – कुम्भ क्षेत्र में सीसीटीवी एवं ड्रोन सर्विलांस की प्रस्तावित कार्ययोजना पर विचार-विमर्श।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,आईटीडीए के अपर निदेशक तीर्थपाल सिंह,एएसपी कुंभ विपिन कुमार,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप मेलाधिकारी आकाश जोशी व मंजीत सिंह गील,हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक दिनेश कुमार शामिल रहे।

