Breaking
19 Oct 2026, Mon

कुंभ मेले में पर्यावरण मित्रों के मानदेय और सुविधाओं पर मंथन, आयोग उपाध्यक्ष ने ली बैठक

हरिद्वार:(जीशान मलिक) राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने डामकोठी में कुंभ मेला एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी कुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों की समस्याओं और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में पर्यावरण मित्रों की भर्ती, मानदेय वृद्धि, आवास, खान-पान, मृतक आश्रितों की नियुक्ति और ठेका कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान जैसे मुद्दे उठे। उपाध्यक्ष ने मेला अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिसंबर में प्रस्तावित भर्ती से पहले इन मुद्दों का निस्तारण जरूरी है।संतोष गौरव ने कहा कि कुंभ मेले के लिए प्रस्तावित 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय पर दूर-दराज से आकर काम करना मुश्किल होगा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, आने-जाने के किराए, उचित आवास, खान-पान और बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था पर जोर दिया। मानदेय वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया जाएगा।

बैठक में शिकायत आई कि इंटर और स्नातक पास मृतक आश्रितों को भी पर्यावरण मित्र पद पर नियुक्त किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने ऐसे मामलों की जांच कर शैक्षिक योग्यता के अनुसार लिपिक पद पर नियुक्ति देने की कार्रवाई करने को कहा। साथ ही ठेका सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने के निर्देश दिए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *