Site icon Bhagwa Sanatan Times

कलियर सिटी हॉस्पिटल में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन का निःशुल्क नेत्र जांच व रक्तदान शिविर संपन्न

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने हँस फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर और रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने आंखों की जांच कराई और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। संस्था के अध्यक्ष अब्दुल रहमान, सचिव शाहनज़र, कोषाध्यक्ष जावेद अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अस्पताल की ओर से अब्दुल समद और समस्त स्टाफ ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। रुड़की ब्लड सेंटर की टीम ने भी रक्तदान शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर समाज में जन-जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन इसी तरह के जनहित के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य भूमिका अब्दुल रहमान अध्यक्ष, जावेद अंसारी कोषाध्यक्ष, शाहनजर सचिव, सभासद प्रतिनिधि राशिद अली और इसरार शरीफ की रही। इस अवसर पर संस्था द्वारा रक्तदाताओं, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

Exit mobile version