Site icon Bhagwa Sanatan Times

कलियर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिजन लंगर लेने के लिए गए हुए थे।पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version