Site icon Bhagwa Sanatan Times

कोतवाली लक्सर पुलिस को बड़ी कामयाबी: नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला मुस्तफीक चढ़ा पुलिस के हत्थे

लक्सर:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)कोतवाली लक्सर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने ठोस सुरागरसी और तकनीकी मदद से उसे धर दबोचा। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।दिनांक 06.06.2026 को लक्सर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि मुस्तफीक नाम के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर पहले अपने साथ भगाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में तत्काल मु0अ0सं0 528/26, धारा-137(2), 64(2)(ड), 65(1) बीएनएस एवं धारा 3(क)/4(2)/ 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर किशोरी से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में आरोपी की तलाश के लिए उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखना शुरू किया।इसी दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी मुस्तफीक गिरफ्तारी के डर से लक्सर से कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने ठोस पतारसी-सुरागरसी और तकनीकी सहायता की मदद से घेराबंदी कर दिनांक 07.06.2026 को आरोपी को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुस्तफीक पुत्र मुन्फैत निवासी खण्डजा कुतुबपुर, कोतवाली लक्सर, जिला हरिद्वार है। आरोपी की उम्र 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

“गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम”  

1. उ0नि0 प्रियंका नेगी

2. हे0का0 स्वदेश राय

3. हो0गा0 रामकुमार।

Exit mobile version