Breaking
7 Jun 2026, Sun

“कमिशन खोरी के कारण जवाई खेड़ा की सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट,विधायक निधि से पी.डब्लू. डी.द्वारा बनी सड़क 4 महीनो में गड्ढों में तब्दील”

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)विधायक निधि से पी. डब्ल्यू. डी. द्वारा पिरान कलियर के जवाई खेड़ा में इंटरलोकिंग टाइल्स सड़क कमीशनखोरी के कारण चढ़ी भ्रष्टाचारी की भेंट।

पी.डब्लू.डी.भ्रष्ट संस्थान ने बिना कच्चा किए ही मिट्टी पर टाइल्स लगा दी।और भारी भरकम बजट को बंदरबाट कर ठिकाने लगा दिया है। जो सड़क बनी थी वो चार माह में ही गड्ढों में तब्दील हो गई है।और पहले से भी ज्यादा इस सड़क से गुजरने में परेशानी हो रही है। नगरवासियों का कहना है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच होनी जरूरी है और संबंधित संस्थान पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए।

और कमीशन खोरों को दंडित करने की मांग की जाएगी।जनता की मूलभूत सुविधा के लिए आए बजट को जो सफेद पोश और संबंधित अधिकारी अपनी खानापूर्ति कर रहे है उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *