Site icon Bhagwa Sanatan Times

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में लक्सर ब्लाइंड मर्डर का 48 घंटे में खुलासा, सेवादार का हत्यारोपी गिरफ्तार

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में लक्सर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सेवादार की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, लक्सर क्षेत्र में दो दिन पहले एक सेवादार का शव संदिग्ध हालत में मिला था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में टीमें गठित कर खुलासे के निर्देश दिए थे।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद से अहम सुराग जुटाए। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे के भीतर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर केस को प्राथमिकता पर लेकर काम किया गया। पुलिस टीम की तत्परता से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। उन्होंने खुलासा करने वाली टीम को शाबाशी दी है।

Exit mobile version