Breaking
18 Oct 2026, Sun

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में ‘हरित जीवन संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, जन्मदिन पर पौधारोपण का लिया संकल्प

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एसएमजेएन पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ‘हरित जीवन संकल्प अभियान’ का गरिमामय शुभारंभ किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य “जन्मदिन पर पौधारोपण, वर्ष भर संरक्षण” रखा गया है।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा सलोनी द्वारा कॉलेज परिसर में औषधीय पौधा अश्वगंधा का रोपण कर किया गया। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने सभी प्राध्यापकों एवं स्वयंसेविकाओं को अपने-अपने जन्मदिन पर अनिवार्य रूप से कम से कम एक पौधा लगाने और पूरे वर्ष उसकी देखभाल करने की सामूहिक शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यह अभियान केवल आज का प्रयास नहीं है, बल्कि इससे हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित रहेगा।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरिद्वार के पूर्व प्रथम मेयर मनोज गर्ग ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय कदम है। वहीं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के समन्वयक डॉ. संजय माहेश्वरी ने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पद्मावती तनेजा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह स्वयं पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर रही हैं। उन्होंने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की गंभीर चुनौती को रेखांकित करते हुए छात्राओं को इस हरित परंपरा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर डॉ. विनय थपलियाल, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, डॉ. विजय शर्मा, प्रिंस श्रोत्रिय, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. पुनिता शर्मा, रिचा मिनोचा, रिंकल गोयल, डॉ. गीता शाह, अंकित बंसल सहित स्वयंसेविकाएं निकिता, अंकित बोडाई, साधना, राजश्री, शिवानी, पुष्पा, मनसा, सुकन्या, रितु आदि मौजूद रहीं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *