Site icon Bhagwa Sanatan Times

एसएमजेएन कॉलेज ने सैन्य कल्याण हेतु ₹51,000 सहयोग राशि जुटाई

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एस.एम.जे.एन.पीजी कॉलेज, हरिद्वार ने सशस्त्र सेनाओं के कल्याण और उनके पुनर्वास के प्रति अपनी गहरी निष्ठा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया। कॉलेज परिवार द्वारा एकत्रित की गई ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) की राशि सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग को समर्पित की जाएगी।

कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सहयोग राशि सशस्त्र झंडा दिवस के उपलक्ष्य में वीर सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में अर्पित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए सेनाओं का बलिदान अतुलनीय है और उनके परिवारों का सहयोग करना सभी नागरिकों का नैतिक उत्तरदायित्व है।

“शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीरों को नमन…

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉलेज परिसर में स्थित शौर्य दीवार रहा, जहां प्राध्यापकों, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सभी ने राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को स्मरण किया।

“NSS और रेडक्रॉस के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान…

सहयोग राशि एकत्र करने में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की छात्राओं और रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों ने प्रमुख भूमिका निभाई। युवाओं की यह भागीदारी इस बात का संकेत है कि नई पीढ़ी भी राष्ट्र सेवा और सैनिकों के प्रति सम्मान को गंभीरता से समझती है।

“कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य..

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर संजय माहेश्वरी (छात्र कल्याण अधिष्ठाता), डॉक्टर एम.एम. गुप्ता, डॉक्टर जे.सी. आर्य, प्रो. विनय थपलियाल, डॉ. नलिनी जैन, डॉ. सुषमा नयाल, डॉ. शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, हरीश चंद्र जोशी, गौरव बंसल, एम.सी. पांडेय, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. एम.के. सोही, रिंकल गोयल, ऋचा मिनोचा, कविता छावड़ा, यादवेंद्र सिंह, डॉक्टर पल्लवी राणा, डॉक्टर पद्मावती तनेजा, आरती, रिया, शालिनी, चारू, आंचल सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version