Site icon Bhagwa Sanatan Times

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में रक्तदान और पुलिस की पाठशाला का आयोजन

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में चल रहे सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज चतुर्थ दिवस में स्वंयसेवियों ने ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल में कीमोथैरेपी मरीज को रक्तदान दिया।

“स्वंयसेवियों ने किया रक्तदान!

स्वंयसेवियों के मार्गदर्शक के रूप में स्वंय एनएसएस जिला समन्वयक डा0 एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। डा0 सिंह द्वारा निर्देशित व आग्रह पर कार्यक्रम अधिकारी उमराव को इस सन्दर्भ में बताया एवं उन्होंने बिना देरी किये शिविर के स्वंयसेवियों को इस सन्दर्भ में निर्देशित किया व इस कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

“पुलिस की पाठशाला का आयोजन!

एनएसएस शिविर के स्वंयसेवियों ने आज ‘पुलिस की पाठशाला‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य अतिथि शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ हरिद्वार उपस्थित थे।सिंह ने अपने सम्बोधन में छात्रों को कानून, सुरक्षा एवं अधिकारों में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

“जागरूकता की कड़ी!

संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने कहा कि ‘पुलिस की पाठशालाः केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि समाज और युवाओं के बीच जागरूकता की कड़ी है। संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि आज समय साईबर क्राईम, नशा और सोशल मीडिया का गलत उपयोग जैसे खतरों से ‘पुलिस की पाठशाला‘ हमें जागरूक बनाती है और सही दिशा दिखाती है।

Exit mobile version