
हरिद्वार:(मनन ढींगरा) श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में किया जाएगा। इस वर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार को सौंपी गई है। प्रतियोगिता में गढ़वाल मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें और खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे।प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वंदना कटारिया स्टेडियम का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, प्रतियोगिता की तैयारियों और विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सदस्य अनिल सिंह तोमर, एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन संदीप चौधरी, जिला खेल अधिकारी हरिद्वार रविंद्र भंडारी, क्रीड़ा प्रभारी उमराव सिंह, तारा सिंह तथा वंदना कटारिया स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच मुकेश शर्मा मौजूद रहे।संयुक्त निरीक्षण के दौरान आगामी प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गई। अधिकारियों ने खिलाड़ियों की सुविधा, आवश्यक व्यवस्थाओं और विभिन्न खेल स्पर्धाओं के व्यवस्थित संचालन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया।
विश्वविद्यालय की इस अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वाल मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।आयोजन को लेकर आयोजक महाविद्यालय एवं संबंधित अधिकारियों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

