
देहरादून:(जीशान मलिक) मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 5 जनपदों के लिए अगले 03 घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट 15 नवंबर 2026, शाम 4:36 बजे से रात 7:36 बजे तक के लिए है।अलर्ट के अनुसार देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और नैनीताल जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश / बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है।
इन क्षेत्रों में ज्यादा असर
कोटी, मसूरी, सुधोवाला, हल्द्वानी, कोलागढ़, बीरोंखाल, द्वारा, देवीघुरा, लोहाघाट, भनोली तथा आस-पास के क्षेत्र।मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगले 3 घंटे में बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग सतर्क रहें। तेज हवा के दौरान पेड़ों और कच्चे मकानों के पास खड़े होने से बचें। बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान में न रहें।प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

