Site icon Bhagwa Sanatan Times

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भारी चेतावनी, 26-27 सितम्बर को अतिवृष्टि का रेड अलर्ट जारी

देहरादून:(जीशान मलिक)मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अगले 4 दिनों का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 से 28 सितम्बर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज झोंकेदार हवाओं की चेतावनी दी गई है।

“मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार “

25 सितम्बर;नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी। वहीं देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ बिजली चमकने, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं और तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना है।

26 सितम्बर: सबसे ज्यादा खतरा। बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चम्पावत और उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट है। देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की अधिक संभावना है।

27 सितम्बर:देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

28 सितम्बर:उत्तरकाशी, हरिद्वार और देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा और गढ़वाल मंडल में गर्जन के साथ तीव्र वर्षा का येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग ने कहा है कि लगातार भारी बारिश से भूस्खलन, मलबा आने, सड़कों के बंद होने, बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्री मौसम देखकर ही यात्रा करें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Exit mobile version