Site icon Bhagwa Sanatan Times

देहरादून-हरिद्वार-उत्तरकाशी में अगले 3 घंटे भारी, आंधी-बारिश के साथ गरजेगी बिजली

देहरादून:(जीशान मलिक)मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले में अगले 3 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। सुबह 9:12 बजे से दोपहर 12:12 बजे तक इन जिलों के कई इलाकों में मौसम बिगड़ने की आशंका है।इन इलाके अलर्ट के दायरे में रूड़की, लक्सर, डाकपत्थर, चकराता, लाखामंडल, त्यूणी, बड़कोट, नोगांव, गंगोत्री और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।  

मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ आंधी आ सकती है।हल्की बारिश के आसार हैं।30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।मौसम विभाग ने लोगों से जरूरी काम न हो तो घरों में रहने की अपील की है। खुले में बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने, किसानों को फसल ढकने और वाहन चालकों को स्पीड कम रखने की सलाह दी गई है। बिजली चमकने के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल न करें। प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Exit mobile version