Site icon Bhagwa Sanatan Times

तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू, प्रशासन अलर्ट: लोगों से एहतियात बरतने की अपील

देहरादून:(जीशान मलिक) भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक, 5 जून से 7 जून तक राज्य के पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।मौसम विभाग ने 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। प्रशासन को भी नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version